पहली बार डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा ऑनलाइन, सीट अलाॅटमेंट 17 काे, 6 राउंड में होगी काउंसलिंग

पहली बार डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा ऑनलाइन, सीट अलाॅटमेंट 17 काे, 6 राउंड में होगी काउंसलिंग

आईआईटी, ट्रिपलआईटी और एनआईटी जैसे नामी इंजीनियरिंग संस्थानाें में एडमिशन के लिए जाॅइंट सीट अलाॅकेशन अथाॅरिटी यानी जोसा ने मंगलवार से रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की प्रोसेस शुरू कर दी। काेराेना संक्रमण के खतरे काे ध्यान में रखकर पहली बार पूरी प्रोसेस ऑनलाइन की जा रही है। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्राेसेस 15 अक्टूबर तक चलेगी। फर्स्ट सीट अलाॅटमेंट 17 अक्टूबर काे हाेगा। एक्सपर्ट अभिषेक गाैरव के अनुसार लगभग 90 प्रतिशत सीटें पहले ही राउंड में अलाॅट कर दी जाती हैं। एनआईटी के काउंसलिंग इंचार्ज और आईटी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ एसपी साहू ने बताया कि पहली बार काउंसलिंग की प्रोसेस ऑनलाइन की जा रही है। हर साल स्टूडेंट काे डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उस संस्थान में जाना पड़ता था, जहां वे एडमिशन लेना चाहते हैं। लेकिन, पहली बार स्टूडेंट्स ऑनलाइन ही डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा सकेंगे। नए नियमाें के अनुसार लास्ट एडमिशन राउंड में स्टूडेंट्स को एडमिटेड इंस्टीट्यूट में विजिट करना होगा। लेकिन, किसी कारण से स्टूडेंट इंस्टीट्यूट नहीं जा पाते हैं तो वे ऑनलाइन ही एडमिशन प्रोसेस पूरी कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए जोसा की वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

छह राउंड में हाेगी काउंसलिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

  • 17 अक्टूबर सुबह 10 बजे पहले राउंड की सीटें अलाॅट हाेंगी।
  • 17 से 19 अक्टूबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी हाेगी। इसके तहत फीस पेमेंट, डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया हाेगी।
  • 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अलाॅटेड सीटों की लिस्ट जारी की जाएगीद। इसी दिन शाम 5 बजे सेकंड राउंड का सीट अलॉकेशन शुरू हाेगा।
  • 22 और 23 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी हाेगी।
  • 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर शाम 5 बजे तक सीट की वापसी / सीट आवंटन प्रक्रिया हाेगी।
  • 26 अक्टूबर सुबह 10 बजे सीटों की लिस्ट जारी और शाम 5 बजे तीसरे राउंड की सीट अलॉकेशन प्राेसेस शुरू हाेगी।
  • 27 और 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग।
  • 27 से 29 अक्टूबर शाम 5 बजे तक सीट की वापसी / सीट आवंटन प्रक्रिया।
  • 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सीटों की जानकारी शेयर की जाएगी और शाम 5 बजे चौथे राउंड की सीट अलॉकेशन।
  • 31 अक्टूबर और 1 नवंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग।
  • 31 अक्टूबर से 2 नवंबर शाम 5 बजे तक सीट की वापसी / सीट आवंटन प्रक्रिया।
  • 3 नवंबर को सुबह 10 बजे सीटों की जानकारी और शाम 5 बजे पांचवें राउंड का सीट अलॉकेशन हाेगा।
  • 4 और 5 नवंबर शाम 5 बजे क ऑनलाइन रिपोर्टिंग।
  • 6 नवंबर को रात 8 बजे तक सीट कन्फर्मेशन देना होगा।
  • 4 से 6 नवंबर रात 12 बजे तक सीट की वापसी / सीट आवंटन प्रक्रिया।
  • 7 नवंबर को सुबह 10 बजे सीटों की जानकारी और शाम 5 बजे 6वें राउंड का सीट अलॉकेशन।
  • 8 नवंबर को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग।
  • 9 नवंबर को शाम 5 बजे तक इन्क्वायरी का अंतिम दिन।
  • 9 से 13 नवंबर तक एडमिशन प्रोसेस हाेगी।

समय का रखना हाेगा ध्यान
एक्सपर्ट्स के अनुसार फीस पेमेंट और डाॅक्यूमेंट सबमिशन के लिए समय काफी कम मिला है। स्टूडेंट्स काे सीट अलाॅट हाेते ही जल्द से जल्द ये प्राेसेस पूरी करनी हाेगी। पहले इस काम के लिए हर साल चार से पांच दिन तक विंडाे ओपन रहती थी, लेकिन इस बार दाे दिन का समय ही दिया गया है।

दाे मॉक सीट अलॉकेशन राउंड
स्टूडेंट्स काे सीट अलाॅटमेंट की प्राेसेस समझाने के लिए दाे माॅक सीट अलाॅकेशन राउंड भी हाेंगे। 11 अक्टूबर तक स्टूडेंट्स द्वारा भरी गई चाॅइस के आधार पर पहला मॉक सीट एलॉकेशन 12 अक्टूबर काे किया जाएगा। फिर 13 अक्टूबर तक भरी गईं चाॅइस के आधार पर 14 अक्टूबर को दूसरे राउंड का मॉक सीट अलॉकेशन हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34r84RG
https://ift.tt/3jEQ3Wf