भगवा हिन्दू क्रांतिदल की महिला मोर्चा अध्यक्ष घोषित  | Adv. Sushma Yadav President Mahila Morcha

भगवा हिन्दू क्रांतिदल की महिला मोर्चा अध्यक्ष घोषित | Adv. Sushma Yadav President Mahila Morcha

महिला मोर्चा भगवा हिन्दू क्रांतिदल सूरजपुर की नई जिला अध्यक्ष घोषित.,.,.

सुषमा यादव (अधिवक्ता)
नवनिर्वाचित महिला मोर्चा अध्यक्ष
भगवा हिन्दू क्रांतिदल 
|अविनाश यादव|संपादक| 

भगवा हिन्दू क्रांतिदल ने अपनी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद के लिए एक नाम सार्वजनिक तौर पर घोषित कर दिया है, 

समाज सेवी संगठन भगवा हिन्दू क्रांतिदल ने सूरजपुर जिले में अपनी महिला मोर्चा को सशक्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपनी महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष का चयन कर लिया है।  
नवनिर्वाचित महिला मोर्चा अध्यक्ष पेशे से एक अधिवक्ता हैं, ऐसे में महिलाओं तक सारी कानूनी सेवाएं पहुँचानें में महिला मोर्चा को अब आसानी होगी। 


भगवा हिन्दू क्रांतिदल के जिला अध्यक्ष फलेश्वर यादव जी नें अपनें फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी प्रदान करते हुए नवनिर्वाचित महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा यादव जी को बधाई देते हुए, भगवा हिन्दू क्रांतिदल के समस्त कार्यकर्ताओं को इनके साथ मिलकर कार्य करनें का अपील किया है। 

महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष पद पर मनोनीत अधिवक्ता सुषमा यादव जी बिश्रामपुर की रहनें वाली हैं, इनके उच्च विचार तथा कानूनी जानकारी के द्वारा संगठन को मजबूती प्राप्त होगी तथा जिले में संगठन के नेतृत्व की जिम्मेदारी योग्य एवं कुशल हाथों में रहेगी। 

इस अवसर पर भगवा हिन्दू क्रांतिदल के समस्त पदाधिकारीयों नें अधिवक्ता सुषमा यादव जी को बधाई भी दिए ।

अधिवक्ता सुषमा यादव जी 

सभी को उम्मीद है कि महिला मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता सुषमा यादव जी सामाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करवानें की कोशिश करेंगी!!!


हमारी न्यूज वेब पोर्टल के सभी कर्मचारियों कि ओर से अधिवक्ता सुषमा यादव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.,.,.🙏🙏🙏