@सरगुजा (अंबिकापुर) // सीएनबी लाईव।।
अंबिकापुर क्षेत्रान्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर नजर आ रही हैं, माइक्रोफाइनेंस कंपनीयों से कर्ज ले कर अपना स्वरोजगार चला रहीं महिलाओं को कोरोना महामारी के कारण आई आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, इस बीच फाइनेंस कंपनीयों के कड़े रवैए से परेशान हो कर महिलाओं ने अपनी समस्याओं को कलेक्टर महोदय के समक्ष रख उचित मार्गदर्शन की गुहार लगाई।
समूह की एक सदस्या ने कहा की कोरोना महामारी से पहले उनके समूह की आर्थिक स्थिति संतुष्टिजनक थी, परन्तु कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के फलस्वरूप उनके पास रोजगार तो दूर विभिन्न फाइनेंस कंपनी से लिए कर्ज की किस्तें भर पाना भी मुश्किल प्रतीत हो रहा है। महिलाओं ने सरगुजा कलेक्टर से उचित न्याय की आस लगाते हुए उन्हें लिखित में ज्ञापन भी सौंपा है।